क्या कभी सोचा है प्याज इतना काम आ सकता है ? कितने प्रकार के दर्द को चुटकी में मिटा सकता है प्याज......

क्या कभी सोचा है प्याज इतना काम आ सकता है ? कितने प्रकार के दर्द को चुटकी में मिटा सकता है प्याज......



    हां हम आज प्याज की बात करेंगे वही प्याज जो कभी कभी अपेल को भी दाम में पीछे छोड़ देता है जो कभी कभी काटते समय रुलाता है तो कभी खरीदते समय रुलाता है, मगर क्या करे बगैर प्याज केभि तो गुजरा मुमकिन नहीं रहता ना पकोड़े प्याज के बगैर मज़ा देते है और नहीं बिरियानी ।


   तो आज हम प्याज का आयुर्वेद में इस्तेमाल कैसे होता है वो देखते है अगर ब्लॉग पसंद आए तो शेयर कीजिएगा ।


कान बहना

   
        कान बहता हो, उसमें दर्द या सूजन हो तो प्याज तथा अलसी के रस को पकाकर दो-दो बूंदें कई बार कान में डालने से आराम मिलता है।  यदि कोई अंग आग से जल गया हो तो तुरंत प्याज कूटकर प्रभावित स्थान पर लगाना चाहिए। 




जहर को उतरता है

  विषैले कीड़े, बर्र, कनखजूरा और बिच्छू काटने पर प्याज को कुचलकर उसका लेप लगाना चाहिए। बिल्ली या कुत्ते के काटने पर रोगी को डॉक्टर के पास जाने तक प्याज और पुदीने के रस को तांबे के बर्तन पर डालकर प्रभावित स्थान पर लगाइए इससे विष उतर जाएगा। 

           हिस्टीरिया या मानसिक आघात से यदि रोगी बेहोश हो गया हो तो उसे होश में लाने के लिए प्याज कूटकर सुंघाएं इससे रोगी तुरंत होश में आ जाता है। 


पथरी के दर्द मे राहत


          मूत्राशय की पथरी को दूर करने के लिए रोगी को प्याज के रस में शकर डालकर शर्बत बनाकर पिलाएं। ऐसा शर्बत नियमित रूप से पिलाने से पथरी कट-कटकर निकल जाती है। इस दौरान रोगी को टमाटर, साबुत मूंग तथा चावल न खाने दें। रोगी को भोजन के साथ एक खीरा खाने को दें। साथ ही रोगी को खूब पानी पीने के लिए कहें। 

          किसी नशे में धुत व्यक्ति को यदि एक कप प्याज का रस पिला दिया जाए तो नशे का प्रभाव काफी कम हो जाता है।




Comments

Popular posts from this blog

आपके घर में पड़ी ये आयुर्वेदिक चीज जिसके अनेक फायदे... इतनी बीमारियों से छुटकारा देती है है ।

ठंडी की सीजन में जीवन रक्षक समान कार्य

Lemon: नींबू से मिलने वाले 30 फायदे.... और नींबू को उपयोग करने के तरीके.....