ये सिर्फ चाय नहीं है, हां अपने सही पढ़ा चाय के ऐसे फायदे जानकर आपभी चाय लवर बन जाएंगे.....
ये सिर्फ चाय नहीं है, हां अपने सही पढ़ा चाय के ऐसे फायदे जानकर आपभी चाय लवर बन जाएंगे..... दुनिया में सबसे ज़्यादा पिए जाना वाला पदार्थ चाय है जिसका लेटिन नाम कैमिलिया थिया (Camellia Thea) है और सबको पता है इंग्लिश मे इसे टी(tea) कहते है । चाय, दूध, शक्कर आवश्यक मात्रा में लेकर खूब उबालते हैं फिर छानकर पीते हैं। इस प्रकार बनाई गई चाय काफी नुकसान करती है। चाय बनाने का सही तरीका इस प्रकार है – पानी, दूध, शक्कर आवश्यक मात्रा में लेकर उबालें। जब उबलने लगे तब नीचे उतार लें और उसमें आवश्यक मात्रा में चाय डालकर आठ मिनट ढककर रखें। इसके बाद छानकर कुछ नाश्ता करके पियें। इस प्रकार बनाई गई ☕चाय☕ शरीर के लिए आरोग्यप्रद हैं। चाय को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए पुदीना, सोंठ, कालीमिर्च, लौंग, इलायची भी डाली जा सकती है। ऐसी चाय अधिक स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए हितकारी होती है। ...