Tension:- तनाव आज के समय की सबसे बड़ी समस्या जिसका अक्सर लोग शिकार हो चुके है कैसे बचा जाए..????
Tension:- तनाव आज के समय की सबसे बड़ी समस्या जिसका अक्सर लोग शिकार हो चुके है कैसे बचा जाए..???? आज कल की हमारी ज़िन्दगी में शायद ही कोई ऐसा बचा हो जो अपनी ज़िन्दगी तनाव मुक्त(tension free) बीता रहा हो, आज हम इसी तनाव(tension) के बारे में कुछ जानकारी देखेंगे । तनाव क्या होता है? तनाव आपके शरीर में उत्पन हुई एक सामान्य प्रतिक्रिया होती है जब आप अपने आपको किसी संकट से घिरा पाते हैं या आपका मानसिक सुंतलन बिगड़ जाता है। तनाव से जुड़ी प्रतिक्रिया आपको चुनौतियों का सामना करने में सहायता करती है। पर एक सीमा के बाद, यही तनाव कोई भी सहायता करना बंद कर देता है और आपके स्वास्थ्य, आपके मूड, आपकी उत्पादकता, आपके संबंधों और आपके जीवन की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर करता है। आयुर्वेद में तनाव के कई स्वरुप होते हैं जैसे कि मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक तनाव; और अलग अलग तरह के तनाव में अलग अलग तरह के उपचार की ज़रुरत पडती है। आयुर्वेद के हिसाब से मानसिक तनाव मस्तिष्क का ज़र...